फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्री माता मनसा देवी परिसर की 2.5 किलोमीटर परिधि में नहीं बिकेगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रदेश की नई शराब नीति को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत श्री माता मनसा देवी मंदिर को पवित्र क्षेत्र मानते हुए इसके 2.5 किलोमीटर की परिधि में एक जून से शराब की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे एमडीसी में स्थित तीन ठेके बंद हो जाएंगे। दूसरी ओर ये तीन ठेके बंद होने से प्रदेश सरकार को 14 करोड़ रुपये सालाना राजस्व का घाटा होगा। बता दें कि एमडीसी सेक्टरों में शराब के तीन ठेके हैं। एक पीर बाबा के पास, दूसरा विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक और तीसरा आईटी पार्क के पास चंडीगढ़ बॉर्डर पर स्थित है। वहीं एमडीसी में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इसके लिए पिछले साल सितंबर में लोगों ने प्रदर्शन किए थे। इस मांग को लेकर श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने 6 मई 2022 को नगर निगम को पत्र लिखा था। इसमें मंदिर परिसर को होली एरिया घोषित करने की मांग की गई थी। इसके बाद 29 सितंबर 2022 को हुई नगर निगम हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया था। इसमें फैसला हुआ था कि श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर के आस-पास शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। मगर इस फैसले के खिलाफ लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिर से इन ठेकों को खोल दिया गया था।
विज्ञापन


अर्बन लोकल बॉडी ने तय की थी चहारदीवारी
नगर निगम हाउस की बैठक में श्री माता मनसा देवी मंदिर के क्षेत्र को होली कांप्लेक्स घोषित किया गया था। अर्बन लोकल बॉडी विभाग ने इसके लिए चहारदीवारी तय की थी। अब इसके अंदर शराब नहीं बेच सकेंगे। अब श्री माता मनसा देवी मंदिर से 2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। इसमें चहारदीवारी को प्वांइट ए, बी, सी और डी के अंतर्गत बांटा गया है। पंचकूला के मनसा देवी कांप्लेक्स एरिया के मॉर्डन हाउसिंग कांप्लेक्स सेक्टर-4, 5 के एरिया के साथ चंडीगढ़ आईटी पार्क से लगती पंचकूला की सीमा को लिया गया है।

ये हैं प्रतिबंधित क्षेत्र
अर्बन दक्षिण चाहरदीवारी में ए प्वाइंट श्रीमाता मनसा देवी मंदिर से कैंटोनमेंट एरिया के साथ सिंह द्वार तक रहेगा। यह एमडीसी -5 को भी पूरी तरह से कवर करेगा। पश्चिम चाहरदीवारी में प्वाइंट बी का एरिया सिंह द्वार से शुरू होकर चंडीगढ़ एरिया से पहले पंचकूला लाइट प्वाइंट तक का है। उत्तर चाहरदीवारी में प्वाइंट सी आता है। इसमें चंडीगढ़ आईटी पार्क से पंचकूला एरिया शुरू का डाल्फिन चौक और सेक्टर- 4 एमडीसी का एरिया आता है। इसमें रिजर्व फॉरेस्ट एरिया को भी रखा गया है। पूर्व चाहरदीवारी के अंतर्गत डी प्वाइंट एमडीसी-4 से शुरू होकर श्री माता मनसा देवी के अंतर्गत आने वाले एमडीसी -5 के एरिया को कवर कर रहा है।
विज्ञापन



कोट
सरकार का फैसला सराहनीय
सरकार का यह फैसला बहुत ही सराहनीय है। लंबे समय से हम इसकी मांग उठा रहे थे। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र की पवित्रता भंग होने का डर नहीं रहेगा। सरकार ने काफी समय से लंबित मांग को पूरा कर दिया है।
- विजय गुप्ता, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, एमडीसी सेक्टर-5

धार्मिक भावनाएं हो रही थीं आहत
एमडीसी में श्री माता मनसा देवी मंदिर होने के कारण हर रोज श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां शराब के ठेके लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे थे। सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है।
- केपी शर्मा, वित्त सचिव आरडब्ल्यूए, एमडीसी सेक्टर-5

वर्जन
प्रदेश सरकार की नई शराब नीति का हम स्वागत करते हैं। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर के आस-पास शराब का ठेका नहीं होना चाहिए। नगर निगम ने इस फैसले पर पहले ही निर्णय ले लिया था।
विज्ञापन

- कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें