फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लॉकडाउन : जरूरी सेवा में शराब भी शामिल, ठेका समेत खुलेंगी ये दुकानें

Tue, 04 May 2021 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 2 से 15 मई तक मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। इस संबंध में मंगलवार को जारी नए आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने दुकानों को खोलने के संबंध में जो छूट दी गई थी, उसमें विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान की दुकानों के अलावा शराब की दुकानें भी खुली रहेंगी। हालांकि अहाते बंद रहेंगे। इसके साथ ही कृषि संबंधी उपकरण और वस्तुएं, औद्योगिक सामग्री, वाहन कारोबार आदि भी खुले रहेंगे। गृह विभाग की ओर से मंगलवार को यह आदेश जारी किया गया। 

विज्ञापन


पंजाब में 2 से 15 मई तक मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। इस संबंध में मंगलवार को जारी नए आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने दुकानों को खोलने के संबंध में जो छूट दी गई थी, उसमें विस्तार किया गया है। अब राज्य में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ-साथ खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि औजार, कृषि एवं बागवानी सामग्री की दुकानें शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी।

राशन, किराना और परचून की दुकानें के अलावा रिटेल और होलसेल शराब की दुकानें भी खोलने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा औद्योगिक सामग्री, हार्डवेयर का सामान, औजार, मोटर वाहन और पाइप की दुकानें भी खुलेंगी। ये सभी दुकानें पूर्व आदेश के अनुसार प्रत्येक शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के तहत बंद रहेंगी। 
विज्ञापन


जरूरी काम के लिए आने-जाने की छूट  
लॉकडाउन की अवधि के दौरान आम लोगों को जरूरी कार्यों के लिए पैदल और साइकिल पर आने-जाने के छूट दी गई है। निजी वाहनों पर आने-जाने वाले लोगों को अपने साथ वैध पहचान पत्र रखना होगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग जिनके पास वैध पहचान पत्र नहीं है, को वेबसाइट https://pass.pais.net.in/ से ई-पास डाउनलोड करने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें