फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होटल माउंटव्यू में शराब लीकेज का आरोप, सिटको एमडी से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन विकास निगम (सिटको) के अधीन सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में अनियमितता का मामला सामने आया है। सिटको प्रोग्रेसिव यूनियन एंड सिटको वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन कश्मीर चंद ने सिटको के प्रबंध निदेशक को शिकायत भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और होटल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 12 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे से शाम छह बजे के बीच होटल के लॉबी प्रवेश द्वार पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने एक कैजुअल वेटर को रोका। वेटर व्हिस्की की नौ बोतलें लेकर जा रहा था। आरोप है कि इन बोतलों को होटल के एक कर्मचारी की कार में रखने की कोशिश की जा रही थी।
कश्मीर चंद ने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होटल अधिकारियों को दी गई तो उन्हें बताया गया कि शराब किसी अतिथि की है। हालांकि, उस समय अतिथि की ओर से न तो कोई लिखित अनुमति पत्र दिखाया गया और न ही कोई पर्ची प्रस्तुत की गई। इसके बाद रसोई स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े कुछ अधिकारियों ने सुरक्षा गार्ड को घेर लिया और उस पर दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने सिटको प्रबंधन से मांग की है कि होटल माउंटव्यू की लॉबी, गेस्ट एंट्री गेट, पार्किंग एरिया, गेट नंबर-2 और सुरक्षा गेट की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाएं ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो और निष्पक्ष जांच संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें