फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बड़ा हादसाः निर्माणाधीन शोरूम का लेंटर गिरा, तीन मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 05 Oct 2019 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
Zirakpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीरमुछल्ला में शुक्रवार रात करीब 7.45 बजे होटल वी-5 के सामने दो मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग तीसरी मंजिल का लेंटर डालते समय अचानक गिर गई। घायल तीन लोगों को तत्काल पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह, एसएचओ ढकोली सुमित मोर, अपने पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद दमकल विभाग के मुलाजिम बलजीत सिंह ने बताया कि मलबा हटा लिया गया है।  

वहीं मौके पर पहुंचे नगर काउंसिल के एमई मुकेश राय ने बताया कि बिल्डिंग में तीसरी मंजिल का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। इसे लेकर नगर काउंसिल की ओर से बिल्डिंग मालिक को नोटिस दिया जा चुका है। बिल्डिंग का नक्शे के हिसाब से निर्माण नहीं किया गया है। बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसी गिरी बिल्डिंग 
पीरमुछल्ला में निर्माणाधीन बिल्डिंग में तीसरी मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था। बिना पिलर के प्रॉपर सपोर्ट के होने के चलते तीसरी मंजिल का लेंटर दूसरी मंजिल पर जा गिरा और दूसरी मंजिल की छत भी उसके साथ धराशाई हो गया। इस पूरे बिल्डिंग में 10 मजदूर काम कर रहे हैं। जब तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था तब तीन मजदूर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। तभी अचानक लेंटर नीचे गिर गया। 

उस समय अपने बचाव के लिए मजदूर कैलाश ने तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। उसे हेड इंजरी हुई है। इसके अलावा उसके चेहरे, हाथ व पैर पर भी काफी चोटें आईं हैं। वहीं दूसरा मजदूर काले शर्मा लेंटर के साथ ही गिरा तो उसे हल्की चोटें आईं हैं। इसके अलावा तीसरे मजदूर को भी हल्की चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें