फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सर्कल के सीजीएम बने लिंगराज महापात्रा

Tue, 05 Nov 2013 04:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंगराज महापात्रा को स्टेट बैंक आफ इंडिया का चंडीगढ़ सर्कल का चीफ जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


महापात्रा 1978 बैच के प्रोबेशनरी अधिकारी हैं। उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया के चंडीगढ़ सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर एनके चारी से चार्ज लिया। एनके चारी अब बैंक के कारपोरेट सेंटर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


उनका प्रमोशन डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में किया गया। महापात्रा फिजिक्स आर्नस और इतिहास के ग्रेजुएट हैं। उन्होंने एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एमबीए किया है।
विज्ञापन


पैंतीस साल के एसाइनमेंट के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनको एमएसएमई फाइनेंस के साथ कारपोरेट सेक्टर का जबरदस्त अनुभव है।

चीफ जनरल मैनेजर का चार्ज लेने के पहले वे हैदराबाद में जोनल इंस्पेक्शन आफिस में जीएम थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें