फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी मोदी की राह, विदेश यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री

Fri, 17 Jul 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विदेश यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री के पास इस समय कई देशों से निमंत्रण मिला है, लेकिन पहले दौरे में संभावना अमेरिका और कनाडा की है।
विज्ञापन


आठ माह के कार्यकाल में खट्टर की यह पहली विदेश यात्रा होगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अपना पासपोर्ट भी रिन्यू करवा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक 16 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रस्तावित है।

पहले जुलाई में दौरा प्लान किया जा रहा था, लेकिन व्यस्तता के कारण जुलाई का यह दौरा संभव न हो सका। कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार होनी अभी बाकी है।

हरियाणा में निवेश करने वालों को तलाशने के लिए मुख्यमंत्री के साथ अफसरों का एक शिष्टमंडल भी जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पहले विदेश दौरे को लेकर वीरवार को सचिवालय में करीब एक घंटे तक खास बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में विदेश दौरे का प्रस्तावित एजेंडा तय किया गया। विदेशों में किस तरह से निवेशकों से संपर्क किया जाए, इस पर भी मंथन हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों के विदेश दौरों पर भी चर्चा की गई।

ओएसडी और सलाहकार भी उत्सुक:
मुख्यमंत्री के पहले विदेश दौरे में उनके साथ सैर करने के लिए कई ओएसडी और सलाहकार भी उत्सुक हैं। अभी तक शिष्टमंडल का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि अधिकारियों के अलावा एक या दो ओएसडी का भी नंबर लग सकता है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें