फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज छाएंगे हल्के बादल, कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिमी हिमालय में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है। इससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पंजाब में रविवार को एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में सोमवार को बारिश हो सकती है। ट्राइसिटी में रविवार को हल्के बादल छाने की उम्मीद है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ 30 से 40 किलाेमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, बादल छाने और बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है। मौसम खुलने के बाद तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 फरवरी को चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जनवरी रहा सूखा तो फरवरी की हुई रिमझिम बारिश से शुरुआत
जनवरी माह इस बार पूरी तरह सूखा चला गया, लेकिन फरवरी की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। फरवरी के शुरुआती दिनों में अभी तक 33.7 मिमी बारिश हो चुकी है। यह बीते पांच साल में सबसे ज्यादा आंकी गई है। इससे पहले वर्ष 2019 में फरवरी के पूरे महीने में 47.5 मिमी बारिश हुई थी। इस साल अभी तक कुल 34.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। फरवरी में बारिश होने से मौसम आगामी कुछ दिनों तक सुहाना बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें