फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में खुलासा : सेखों दंपती ने छह वर्ष में आय से अधिक 1.47 करोड़ रुपये खर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों के बाद सीबीआई ने उनकी पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत सेखों को भी आरोपी बना लिया है। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों ने आय से अधिक 1.47 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सीबीआई ने जांच के दौरान इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों और उनकी पत्नी परमजीत कौर सेखों का एक जनवरी 2017 से 25 जनवरी 2022 तक कर रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। सीबीआई के अनुसार, इन छह वर्षों में दोनों ने आय से अधिक 1 करोड़ 47 लाख 26 हजार 128 रुपये खर्च किए। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, सेखों दंपती ने इस दौरान सेक्टर-36 में एक कनाल की कोठी का 20 प्रतिशत शेयर खरीदा। 28 फरवरी 2021 को जांच पूरी होने तक सामने आया कि इसके लिए दोनों ने 1.28 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

इसके अलावा लाखों रुपये का भुगतान अपने खातों से किया। वहीं, 1 जनवरी 2017 को शुरू हुई जांच में दोनों के पास 13,22,772 रुपये की चल-अचल संपत्ति पाई गई। गौर हो कि शुक्रवार को सीबीआई टीम ने सेक्टर-36 स्थित उनके मकान पर रेड की और घर की तलाशी ली। काफी देर तक हरिंदर सेखों से सीबीआई टीम ने पूछताछ भी की थी। फिलहाल हरिंदर सेखों चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात हैं।
सीबीआई को हरिंदर सेखों के खिलाफ एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि सेखों के पास आय से अधिक संपत्ति है। इस शिकायत पर सीबीआई पिछले दो महीने से गुपचुप तरीके से जांच कर रही थी। शुक्रवार को टीम ने उनके घर पर रेड की। रेड के दौरान सीबीआई ने उनके घर से आय संबंधी दस्तावेज बरामद किए। इसमें यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें