मनीमाजरा। कांग्रेस ट्रेड सेल मनीमाजरा के चेयरमैन रामेश गोयल ने प्रशासक को पत्र लिखकर पानी के रेट न बढ़ाने बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने निगम को कैसे अपने पानी के बिलों के सिस्टम को सुधारना है, यह सुझाव भी दिया है।
गोयल ने प्रशासक को लिखे पत्र में बताया कि रोजाना लोगों को जानकारी मिल रही है कि निगम की आर्थिक हालत की वजह से पानी के रेट बढ़ाने का खाका तैयार किया जा रहा है। आज के महंगाई के दौर में सर्विसेज महंगी हो गई है तो आमदनी भी जरूरी है, लेकिन निगम उन लोगों पर बोझ डाल रहा है, जो नागरिक पहले से ही निगम व प्रशासन के टैक्स को समय-समय पर अदायगी कर रहे हैं। रामेश गोयल ने यह भी सुझाव दिया कि आमदनी बढ़ाने के लिए निगम को अपना सिस्टम ठीक करने की जरूरत है। निगम अधिकारियों की ओर से लोगों की डिमांड के अनुसार घरों व दुकानों में मीटर नहीं लगाये जाते और जिन बिल्डिंग में मीटर लगे हैं, उनकी सही ढंग से रीडिंग नहीं ली जाती। जिन लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं, ऐसे लोग ही पानी का मिसयूज कर रहे है और गंदगी भी फैलाते हैं।