चंडीगढ़। उप्र वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव संजीव वर्मा ने सांसद किरण खेर को मेल जारी किया है। उन्होंने यूपी समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के रहने व खाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन की ओर से कई गांवों में गरीबों को भोजन वितरित किया गया।
महासचिव संजीव वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश के हजारों लोग काम करते हैं जो गरीब परिवारों से हैं। वह रोज कमाते थे और रोज खाते थे लेकिन लॉक डाउन के कारण उनके खाने का संकट खड़ा हो गया और रहने की दिक्कतें भी हुईं। तमाम लोगों को खाना तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने अपनी टीम के साथ कई गांवों में जाकर मंगलवार को भोजन वितरित किया। साथ ही सांसद से मांग की है कि ऐसे लोगों की ओर ध्यान दें और उनके लिए उचित प्रबंध किए जाएं।