फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं को लेकर राज्यपाल और सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री चिरांशु रतन ने विश्वविद्यालयों के छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए मामला राज्यपाल, सीएम, कुलपतियों तक पहुंचाया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कुछ विश्वविद्यालयों ने परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिए तो कुछ तैयारी में हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई अब तक नहीं हो पाई। शिक्षण सामग्री का उनके पास अभाव है। इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए छात्र हित में निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण तमाम स्टूडेंट शिक्षण सामग्री हॉस्टलों मेें भूल गए। कुछ लॉकडाउन में कहीं न कहीं फंसे हैं। जम्मू से लेकर कई राज्यों के विद्यार्थी पीयू समेत कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करते हैं। उनके पास नेट की सुविधा न होने के कारण वह ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ नहीं ले पाए। ऐसे में परीक्षाओं की घोषणा करके उनके सामने एक और संकट पैदा कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि असाधारण स्थितियों के कारण विश्वविद्यालयों को छात्रों की योग्यता के आधार पर मूल्यांकन करना चाहिए। साथ ही परीक्षा की तिथि भी रोज बदलने की बजाय एक संभावित की जानी चाहिए। कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से सभी विश्वविद्यालयों को छात्रों के साथ जुड़ने और उन्हें सकारात्मक और सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें