चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन 6 नवंबर को चुनाव आयोजित करने जा रही है। इसके लिए 26 अक्तूबर को वकील नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं। चुनाव अधिकारी एनके कपिल ने उम्मीदवारों के लिए पत्र जारी किया है। इसके अनुसार प्रेजिडेंट पद के लिए 10 वर्ष, वाइस प्रेजिडेंट पद के लिए 5 वर्ष, सेक्रेटरी 5 वर्ष, ज्वाइंट सेक्रेटरी 3 वर्ष, ट्रेजरी 3 वर्ष, लाइब्रेरी सेक्रेटरी 5 वर्ष, जूनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर 5 वर्ष, सीनियर और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। इसके लिए उम्मीदवार को अपने सभी दस्तावेज जमा करवाना भी अनिवार्य है। सभी पदों पर चुनाव लड़ने के लिए कितनी फीस दायर करनी होगी, यह भी बता दिया गया है। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए दो महिलाएं भी चुनाव लड़ रही हैं। एग्जीक्यूटिव मेंबर और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए महिला की सीट आरक्षित है। महिलाओं ने इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करना भी शुरू कर दिया है।