फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अमरिंदर के बेटे रणइंदर सिंह को चार साल बाद ईडी ने दोबारा भेजा नोटिस

Sat, 24 Oct 2020 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
विज्ञापन
रणइंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन के आरोप में ईडी ने लगभग चार साल बाद दोबारा नोटिस जारी किया है। उन्हें 27 अक्तूबर को जालंधर कार्यालय में पेश होने को कहा है। मामला 2016 से पहले का है। 

विज्ञापन


इससे पहले रणइंदर को 2016 में ही बुलाया गया था। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास किए थे। इसके बाद से केंद्र और राज्य सरकार में ठन गई है। 

ईडी ने जून 2016 में रणइंदर सिंह के खिलाफ समन जारी किया था। इसमें फेमा के उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे। ईडी ने रणइंदर सिंह से स्विट्जरलैंड के एक बैंक में ट्रांसफर किए गए फंड के स्रोत के बारे में पूछा था। इसके अलावा एक ट्रस्ट बनाने और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में पैसे ट्रांसफर करने के मामले में भी समन जारी किया गया था। 
विज्ञापन


बाद में कैप्टन ने अपने बेटे के खिलाफ आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा था। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में अमरिंदर सिंह और अरुण जेटली अमृतसर सीट से आमने-सामने थे। तब कैप्टन 90 हजार वोट से चुनाव जीत गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें