लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के दौर में कार में ऐसी-ऐसी सुविधाएं आने लगी हैं जो एक बार तो सबको हैरान कर देंगी।
अब एक्सीडेंट होने पर कार आपकी मददगार होगी। खुदा न खास्ता किसी का एक्सीडेंट हो गया और वह बेहोश हो गया तो कार में ऐसी आटोमेटिक कालिंग सुविधा है जो कि ड्राइवर से दो बार पूछेगी आर यू ओके, अगर ड्राइवर ने कुछ नहीं कहा तो कार डायल कर देगी इमरजेंसी नंबर।
कार का आटोमेटिक सिस्टम कार की लोकेशन की जानकारी भी दे देगा। यह सबकुछ संभव होगा कारों की सिंक टेक्नोलॉजी के माध्यम से। अब तक यह सिस्टम लग्जरी कारों में था। अब यह छोटी कारों में भी आ गया है। इस सिस्टम का उपयोग किया है कार कंपनी फोर्ड ने। जिसकी ईको स्पोर्ट और फोर्ड फिएस्टा के टाप वेरिएंट में उपयोग किया जा रहा है।
मोबाइल क्रांति बना जनक
मोबाइल क्रांति सिंक टेक्नोलॉजी का उपयोग इसलिए किया गया है क्योंकि आमतौर पर बिजनेसमैन और आप कार में बैठेंगे और एक बार आपको अपने मोबाइल और कार के सिंक सिस्टम की पेयरिंग करनी होगी। फिर उसके बाद आपकी सारी परेशानी खत्म।
कार चलाते समय न तो आपको बार-बार मोबाइल टच करने की आवश्यकता न ही मैसेजिंग के लिए टच पैड छूने की जरूरत। इतना ही नहीं, आपके आगे चलने वाली कार में भी सिंक टेक्नोलॉजी है और आप दूसरी कार से संपर्क करना चाहते हैं तो पेयरिंग के बाद बिना किसी नेटवर्क के आप आसानी के साथ बातचीत भी कर सकेंगे।
क्या है यह टेक्नोलॉजी
कार आपकी मददगार तभी होगी जबकि फोन के जरिए डायल कर सकेंगे।
क्या क्या कर सकते हैं
फोन बुक एसेस
वायस कमांड से
मैसेजिंग की सुविधा
चार से पांच फोन पेयर
मास्टर फोन पेयरिंग करें
एक्सीडेंट हो जाता है तो आपके एयरबैग खुल जाते हैं तो एंबुलेंस क्या दिक्कत है आर यू ओके तो मैसेज नहीं सेंटर होता है। एंबुलेंस पर अपने आप मैसेज कर देता है। लोकेशन लांगीट्यूड से दे देता है। जहां की फोन लोकेशन।
नई फीएस्टा में भी है यही सुविधाएं
आपकी कार आपकी बात आपके आगे चलने वाली कार से करवाएगी, वह भी बिना मोबाइल के प्रयोग के। यह सब होगा सिंक टेक्नोलाजी से। आपके आगे चलने वाली कार में यह है लेटेस्ट सिंक टेक्नोलाजी, जिसकी इंट्री अब हो गई है एसयूवी सेगमेंट में।
ईको स्पोर्ट पहली कार है जो कि इस टेक्नोलॉजी के साथ आई है। वायरलेस सिंक टेक्नोलॉजी कार यूजर्स के बीच कार में चलते हुए कालिंग को देखते हुए शुरू किया गया है।
आपकी कार बन सकती है सुपर
आपके पास सेंट्रो कार है या मारुति की स्विफ्ट, आप भी अपनी कार में सिंक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकते हैं। अब कारों की मार्केट में ब्लू टुथ आधारित ऐसी टेक्नोलॉजी आ चुकी हैं जो आपके मोबाइल को सिंक करके सारा डाटा स्क्रीन पर ला देगा।
इस टेक्नोलॉजी को अपनी कार में लगाने के लिए आपको दस हजार रुपये से बीस हजार रुपये तक खर्च करना होगा। चंडीगढ़ सेक्टर-28 और सेक्टर-18 की मार्केट में यह एसेसरीज उपलब्ध है।