फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 से लिया सबक.. कोविड के चरम में भी इस बार नहीं होगी ऑक्सीजन की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के तेजी से बढ़ते मरीजों से स्थिति एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। इस स्थिति से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। राहत की खबर यह है कि इस बार ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने शहर में तीन जगहों पर ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित किए हैं। इससे जरूरत से कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकती है। जीएमएसएच- 16, जीएमसीएच 32 और सेक्टर-48 के अस्पताल में ये प्लांट लगवाएं गए हैं। जीएमएसएच 16 में 500 लीटर , जीएमसीएच 32 में 1000 लीटर व सेक्टर- 48 में 100 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला प्लांट लगाया गया है। बता दें पिछले साल अचानक तेजी से बढ़े गंभीर मरीजों के कारण शहर में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी।
विज्ञापन

बॉक्स
जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन की उपलब्धता
जीएमएसएच- 16 के ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि कोविड के दौरान ऑक्सीजन की कमी होने पर केंद्र सरकार ने देशभर में ऐसे प्लांट स्थापित करवाए थे। इसके अंतर्गत अस्पताल के प्लांट से प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का संग्रह किया जा सकता है। अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 90 ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती है जबकि इस प्लांट के माध्यम से 100 सिलेंडर की क्षमता के अनुसार ऑक्सीजन का संग्रह किया जा सकेगा।
कोट..
कोविड के चरम स्थिति में भी अब स्वास्थ्य विभाग के पास ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। लिक्विड ऑक्सीजन का 12000 लीटर क्षमता का प्लांट व दो ऑक्सीजन मैनीफोल्ड भी उपलब्ध है। इसकी मदद से गंभीर मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। -डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें