फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास दिखा तेंदुए जैसा जानवर, दहश्ात

Mon, 21 Dec 2015 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू,मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू में दप्पर इलाके में शनिवार देर रात तेंदुए जैसा जानवर नजर आने से लोगों में असुरक्षा का माहौल है। दप्पर रेलवे स्टेशन के साथ भारतीय कंटेनर डिपो के गश्त गार्डों ने उस जानवर को देखा।
विज्ञापन


इनलैंड कंटेनर डिपो के सिक्योरिटी गार्ड एवं पूर्व फौजी सरबन सिंह तथा गनमैन गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात को कंटेनर यार्ड पर ड्यूटी के दौरान लैहली की ओर जा रहा था। देर रात करीब एक बजे जैसे ही वे रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो उनकी नजर स्टेशन से आगे करीब 200 मीटर दूरी पर एक तेंदुए जैसे जानवर पर पड़ी।

यार्ड की फ्लड लाइट्स की रोशनी में वह साफ साफ नजर आ रहा था। जानवर दप्पर कालोनी की ओर से ट्रैक पार कर आया था और वापस उसी ओर लौट गया। दोनों का मानना है कि वह तेंदुआ ही था। दोनों उसको देखकर सहम गए और भाग कर अपने सिक्योरिटी रूम में दरवाजा लगा लिया और डरकर सुबह होने तक बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन


आज करेंगे वन विभाग से शिकायत
सरबन ने सुबह मामले की जानकारी हेड गार्ड कुलदीप सिंह को दी। उन्होंने आसपास पंजों के निशान ढूंढने के प्रयास किए जो साफ नहीं मिले। उसका कहना है कि वह वन विभाग एवं नगर पंचायत दफ्तर में सोमवार को शिकायत करेंगे।

चडियाला गांव के लोगों को किया गया था सतर्क
उधर, गांव चडियाला के गुरचरण सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके गांव के गुरुद्वारे में लाउडस्पीकर से लोगों को तेंदुए जैसे जानवर से सतर्क रहने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें