फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर गेंढा में तेंदुए की दहशत

Wed, 03 Sep 2014 01:03 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालिक की पहाड़ियों में हिमाचल की सीमा से सटे गंाव रामपुर गेंढा में इन दिनों ग्र्रामीण तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। एक दिन पहले तेंदुए ने ग्रामीण चमन के कुत्ते पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं तेंदुआ उसके पशुओं के तबेले में घुस गया था। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। इससे पहले तेंदुआ गांव में पशुओं पर हमला कर चुका है।

ग्रामीण रिषी पाल, धनी राम, सिंह राम, बाबू राम, सुरेंद्र और कर्ण सिंह  ने बताया कि गांव के जंगल में कुछ दिन पहले शाम के तीन तेंदुए और दो बच्चें देखे गए थे। इसके बाद से ग्रामीण अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ग्रामीण दिन और रात में गांव में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से गांव में तेंदुए की दहशत व्याप्त है। तेंदुए का यह झुंड गांव के दल सिंह की दो गायों और पाला राम के बछड़े पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार चुका है।  ग्रामीणों को भय है कि तेंदुए का झुंड किसी परिवार के सदस्य पर हमला न कर दें।

ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में अनेक बार वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। अधिकारी मौका करते हैं ओर दिशा-निर्देश देकर चले जाते हैं। इस बारे में जब वर्ल्ड लाइफ अधिकारी राज पाल ने कहा कि रामपुर गेंढा में तेंदुए आने की उन्हें सूचना मिली है। मौके पर जाकर यह पता किया जाएगा कि कुल कितने तेंदुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें