तेज धूप और गर्मी से राहत देने वाला नींबू अब लोगों को आहत कर रहा है। सेक्टर-26 की मंडी के व्यापारियों के मुताबिक होल सेल में नींबू पिछले रविवार 26 से 28 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, लेकिन इस रविवार इसकी होल सेल कीमत 40 से 50 रुपये तक हो गई। वहीं रिटेल में तो ग्राहकों को यह 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। पिछले सप्ताह नींबू मंडी में 40 रुपये में बिक रहा था।
प्याज भी महंगा
पिछले सप्ताह होल सेल में प्याज डेढ़ से दो रुपये तक सस्ता हुआ था लेकिन इस रविवार प्याज की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हो गई। रविवार को होल सेल में प्याज 14 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वहीं रिटेल में प्याज 20 रुपये में बिक रहा है।
अभी महंगा ही रहेगा आलू
मंडी के व्यापारियों का कहना है फिलहाल आलू की कीमतों में कमी होने की उम्मीद नहीं है। हर साल से इस साल आलू ज्यादा महंगा बिक रहा है। इस समय मंडी में रिटेल में आलू 20 से 24 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि आलू की सप्लाई भी कम हो रही है।
सब्जियां---8 जून------1 जून
प्याज-----20 रु-------20 रु
आलू-----24 रु-------24 रु
टमाटर----15 रु-------10 रु
मटर------40 रु-------40 रु
भिंडी-----15 रु-------20 रु
करेला-----15 रु-------20 रु
इस समय मंडी में नींबू की डिमांड बहुत बढ़ गई है। रविवार को तो सप्लाई सुबह-सुबह ही खत्म हो गई थी। पिछले हफ्ते के मुकाबले नींबू के रेट डबल हुए हैं। नींबू के अलावा प्याज के दाम में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है।
- बलबीर सिंह, चेयरमैन, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन