वर्ल्ड क्लास सिटी में हो रही गंदे पानी की सप्लाई व लो प्रेशर का मामला अदालत पहुंच गया। डीसी समेत 6 को नोटिस भी जारी हो गया। समाज सेवी अतुल शर्मा ने इस संबंधी अदालत में केस दायर किया है।
अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते ही वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के चीफ इंजीनियर नॉर्थ पटियाला, स्थानीय निकाय विभाग के सचिव, वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव, नगर निगम के कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर व डिप्टी कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई निश्चित की है।