पंजाब की उन लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वामपंथी दलों का सहयोग मिल सकता है, जहां लेफ्ट के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं।
यह सीटें खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और फिरोजपुर हैं। जानकारी के अनुसार, माकपा की प्रदेश इकाई की एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है।
इसके अनुसार जिन सीटों पर वामदलों के उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहे, वहां अकाली-भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराने के लिए उन प्रत्याशियों की मदद कर दी जाए जो उन्हें पराजित करने में सक्षम हों।
फैसले की औपचारिक घोषणा 20 अप्रैल को पार्टी महासचिव प्रकाश करात के चंडीगढ़ दौरे के दौरान होने की संभावना है।
वहीं, सीपीआई की प्रदेश इकाई के सचिव बंत सिंह बराड़ ने संपर्क किए जाने पर कहा कि खडूर साहिब में उनकी पार्टी ‘आप’ के प्रत्याशी का वोट डलवाएगी, लेकिन उनकेपक्ष में प्रचार नहीं करेगी।