फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनास में घर का ताला तोड़ एलईडी टीवी चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर एलईडी चोरी कर लिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरबंस सिंह ने पुलिस को बताया कि वह धनास के मकान नंबर 107 में परिवार समेत रहता है। वह चंडीगढ़ के एक निजी कंपनी में काम करता है। बीते कुछ समय पहले वह परिवार के साथ पंजाब के रोपड़ अपने मूलगांव गया था। इस दौरान 26 से 28 नवंबर के बीच किसी ने उसके घर का ताला तोड़कर एलईडी चोरी कर ली है। शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें