शिक्षा विभाग द्वारा डीपीसी कर हैडमास्टरों को प्रिंसिपल प्रमोट करने का विरोध शुरू हो गया है।
लेक्चरर यूनियन इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। इसी मामले को लेकर यूनियन ने चार फरवरी को लुधियाना में मीटिंग रखी है।
मीटिंग में सभी जिला इकाईयों के मेंबर शामिल होंगे। मीटिंग में कई मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी। इनमें प्रमोट हुए लेक्चरर को रिवर्ट न करना, पुरुषों अध्यापकों को लड़कियों के स्कूलों से बदलना एवं एपीसी केसों संबंधी रणनीति तैयार की जाएगी।
यूनियन के सूबा प्रधान हाकम सिंह व मेजर प्रदीप कुमार ने सभी जिलों के प्रधानों से अपने जिलों से राय लेकर आने की अपील की है, ताकि इस विषय में कठोर रणनीति तैयार की जा सके।