फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर ने छात्र को इतना पीटा कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

Sat, 01 Feb 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कांशीराम फिजिकल कॉलेज भागोमाजरा के एक लेक्चरर द्वारा छात्र को पीटे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन घटना को सिरे से नकार रहा है। छात्र को सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती गांव नाइवाला, तहसील पातड़ा, पटियाला निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार ने बताया कि वह शहीद कांशीराम फिजिकल कॉलेज भागोमाजरा में एमपीएड फाइनल ईयर का छात्र है। वीरवार को सुबह कॉलज कैंपस में एक्टिविटी क्लास के लिए मैदान में आया था।

वह अन्य छात्रों के साथ दौड़ लगाने लगा। इतने में उसके लेक्चरर सतीश कुमार उसके पास आए और उसे फ्रंट रोल करने को कहने लगे।

उसने लेक्चरर से कहा कि सभी दौड़ लगा रहे हैं, तो उसे फ्रंट रोल करने को क्यों कहा जा रहा है। इस पर लेक्चरर ने कहा कि यह उसकी सजा है। गलती पूछने पर लेक्चरर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। लेक्चरर उसे प्रिंसिपल के  पास ले गए, जहां धमकाते हुए उसे रैस्टीगेट कर दिया गया। उसे कॉलेज छोड़ने को कहा।

चपरासी को सामान सहित कॉलेज से बाहर करने के आदेश दिए गए। लेक्चरर ने उसे डंडे से पीटकर कॉलेज से निकाल दिया। चोटिल होने पर वह अस्पताल पहुंचा और उपचार कराया। उसने कहा कि लेक्चरर उसका भविष्य खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसीपल भूपिंदर सिंह का फोन बंद था। आरोपी लेक्चरर सतीश कुमार ने आनाकानी करते हुए अपना फोन कॉलेज के सह-लेक्चरर नवजीत सिंह को थमा दिया।

उन्होंने माना कि दोनों के बीच कहासुनी हुई है। एक-दो दिन में मामला सुलझा लिया जाएगा। पीड़ित छात्र ने पुलिस से जांच की मांग की है।

सिटी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। पीड़ित के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें