फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे छोड़ें पर समय का रखें ध्यान

Wed, 22 Oct 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने शहर के सभी सेक्टरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, साइलेंस जोन में आने वाले शहर के क्षेत्रों में पटाखे चलाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन


यह आदेश 14 नवंबर तक प्रभावी रहेंगे। साइलेंस जोन में आने वाले क्षेत्रों में कैपिटल कांपलेक्स, राजेंद्र पार्क, चंडीगढ़ क्लब, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-12, सुखना लेक के आसपास का एरिया शामिल है। साथ ही अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थाओं, कोर्ट और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर तक की दूरी पर भी पटाखे चलाने पर प्रतिबंध होगा।

इन नंबरों पर करें शिकायत
अगर कोई व्यक्ति रात दस बजे के बाद पटाखे चलाता है या पर्यावरण विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देश नहीं मानता है तो लोग अपने क्षेत्र से संबंधित एसडीएम को फोन कर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसडीएम (साउथ) 8968486869
-एसडीएम (ईस्ट) 9915483777
-एसडीएम (सेंट्रल)8699149149
-पुलिस उप अधीक्षक (साउथ)9779580907
-पुलिस उप अधीक्षक (ईस्ट) 9779580905
-पुलिस उप अधीक्षक (सेंट्रल) 9779580988
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें