फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pak Tension: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया नया आदेश

Sun, 11 May 2025 03:21 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

 भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर हरियाणा के कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर नया अपडेट आया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के बावजूद सैनी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की छुट्टियों को लेकर जारी आदेश बरकरार रखे हैं। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि अभी फिलहाल चिकित्सकों और अन्य मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द रहेंगी। क्योंकि अभी भी दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। इसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश को बरकरार रखा है। यह निर्णय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें। विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस कदम को एहतियाती बताया है, जिसका उद्देश्य जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। बता दें कि पाकिस्तान ने बीते कल युद्ध विराम की घोषणा के बाद एक बार फिर से जम्मू में सीमा से सटे इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी थी जिसके बाद हरियाणा के दो जिलों सीरसा और हिसार को ब्लैकआउट कर दिया गया था। वहीं, अंबाला में लोगों को एहतियात बरतने की अपील जिला प्रशासन ने की थी। बेवजह घरों से निकलने की प्रशासन ने लोगों से अपील की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरियाणा के मंत्री विज बोले: झूठ-फरेब पाकिस्तान के हथियार हैं, भारतीय सेनाओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें