फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीजेपी और सामाजिक संगठनों के नेता व कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में वीरवार को बीजेपी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की। इनमें कंवर बालू सिंह (प्रदेश सचिव, किसान मोर्चा, बीजेपी), दर्शन लाल मलिक, (रिटायर्ड एचपीएस अधिकारी), संजय शर्मा (अध्यक्ष, भोजपुरी अवधि समाज, फरीदाबाद), वीरेंद्र वशिष्ठ और अमर सिंह मलिक आदि ने कांग्रेस का दामन थामा। हुड्डा और उदयभान ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में उचित मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। चौधरी उदयभान ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। इसलिए अभी से कांग्रेसजनों को जनसेवक के तौर पर कार्य करना है। जनता की सेवा ही पार्टीजनों का पहला लक्ष्य होना चाहिए। मौके पर पार्टी के एससी सेल के अध्यक्ष सुशील इंदौरा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें