गबन के मामले में कार्रवाई की मांग
बाजवा ने दावा किया कि राज्य सरकार ने हमेशा कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन कैग की रिपोर्ट ने साबित कर दिया है कि 31 मार्च 2023 तक पंजाब के खजाने में 9,041 करोड़ रुपये थे। अब मुख्य सचिव ने कहा है कि हमें केवल 1,500 करोड़ रुपये मिले हैं, इसलिए यह एक बड़ी राशि है। जो भी पैसे रखे हैं, उन्हें निकालें। अगर गबन हुआ है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
बाजवा ने राज्य आपदा राहत कोष के उपयोग पर भी सवाल उठाए, जहां 2022-23 से 2025-26 तक प्राप्त 1,582 करोड़ रुपये में से केवल 648 करोड़ ही खर्च हुए, बाकी पड़े रहे। बाजवा ने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कैग की रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि यह पैसा उनके खजाने में था।
ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार सख्त: बाढ़ के बीच मुनाफाखोरी नहीं होगी बर्दाश्त, आप विधायक धालीवाल ने व्यापारियों से किया संवाद