फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासन का लचर रवैया... सरकार ने दे दी अनुमति, फिर भी कोरोना टीके की खरीद में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना लुका-छिपी का खेल जारी है। कभी संक्रमण दर आठ प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है तो कभी दो प्रतिशत पर आ रही है। संक्रमण का खतरा बरकरार है। मौजूदा समय में शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 80 से ज्यादा और आठ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमण दर कम होने पर प्रशासन ने भी अनदेखी करना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि कोरोना टीका तीन महीने से खत्म है। इसकी स्थानीय स्तर पर खरीद के लिए केंद्र स्तर पर आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन प्रशासन खरीद में देरी कर रहा है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने 19 अप्रैल को उच्चस्तरीय बैठक कर यह निर्देश दिया था कि कोरोना टीका के लिए अब राज्य को केंद्र सरकार की अनुमति नहीं लेनी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे फार्मा कंपनी से टीका खरीद सकते हैं। इसी तरह प्राइवेट अस्पताल भी टीका प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में यह भी बताया गया था कि राज्यों को टीका आपूर्ति को लेकर पहले भी सलाह दी गई है। वे मंत्रालय से बिना किसी पूर्व अनुमति सीधे निर्माताओं से अपेक्षित कोविड टीका की खरीद के लिए कदम उठा सकते हैं, लेकिन इस आदेश की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिन्हें विदेश जाना है वे बूस्टर डोज लगवाने के लिए लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना टीके की 500 डोज की डिमांड सरकार को भेजी जा चुकी है, लेकिन आपूर्ति की समय सीमा पर सभी मौन हैं।
विज्ञापन


टीकाकरण की स्थिति
12 फरवरी से कोविशिल्ड खत्म (18 साल के ज्यादा उम्र के लिए)
31 मार्च से कोवैक्सीन खत्म (15-18 साल के बच्चों के लिए)
दो महीने से कॉर्बेवैक्स खत्म (12-14 साल के बच्चों के लिए)

टीकाकरण के लाभार्थियों की स्थिति
कोविशिल्ड - 129.27 प्रतिशत को पहली खुराक, 109.27 प्रतिशत को दूसरी खुराक और 13.57 को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
कोवैक्सीन- 81.08 प्रतिशत को पहली खुराक, 55.39 प्रतिशत को दूसरी खुराक और 1958 को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
कॉर्बेवैक्स- 104.48 को पहली खुराक, 77.99 प्रतिशत को दूसरी खुराक और 2.36 प्रतिशत को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें