चंडीगढ़। साढे़ पांच महीने से जिला अदालत में सभी कार्य बंद हैं। इस वजह से वकीलों, मुंशियों और क्लाइंट्स को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने अदालत में याचिका दायर कर ट्रैफिक चालान का कार्य शुरू करने की प्रार्थना की है।
वकीलों का कहना है कि 16 मार्च से अदालत के सभी कार्य बंद है। इस कारण ट्रैफिक चालान भरने का काम भी बंद है। उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट के चालान काफी समय से पेंडिंग है। इसके कारण वाहन भी जब्त हैं। कुछ के दस्तावेज अदालत में जमा है, जिसके कारण उन्हें सड़क पर वाहन चलाने में समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ वकील ऐसे हैं जो ट्रैफिक चालान के माध्यम से ही आय कमाते हैं। यह कार्य बंद होने के कारण वकीलों को आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है।