फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लारेंस के गुर्गे झींझा का साथी जगतार सिंह गिरफ्तार, 12 लाख नकदी, पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े जावेद झींझा की निशानदेही पर गैंग के एक अन्य गुर्गे जगतार सिंह निवासी सेक्टर-44 चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के आवास से करीब साढ़े 12 लाख रुपये, एक पिस्टल, हवाला के पैसों के लेनदेन की डायरी और एक लैपटाॅप बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। बीते 18 मई को मलोया थाने में दर्ज मामले में क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह के जावेद झींझा और उसके साथी रविंदर सिंह व करण कपूर को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान झींझा के खुलासे के बाद जगतार सिंह गिरफ्तार किया गया। जगतार के घर से बरामद नकदी में 5 लाख 55 हजार 900 रुपये जावेद झींझा और शेष राशि 6 लाख 75 हजार 500 रुपये जगतार सिंह की है। जगतार सिंह जबरन वसूली गई रकम पहुंचाने वाली कड़ी का मुख्य सहयोगी है और गैंगस्टर से लिंक दिखाकर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलता था।
विज्ञापन

डायरी से खुली पैसों के लेनदेन की पोल

जगतार की डायरी में लोगों को कितने पैसे ब्याज पर दिए गए है, किससे कितने वापस लेने हैं और हवाला के जरिए कब-कब और किसके जरिए पैसों को इधर-उधर किया गया है, यह सब लिखा है। इसके अलावा झींझा ने कब और कितने पैसे दिए हैं, इसका हिसाब-किताब भी है। हालांकि. अब पुलिस झींझा व जगतार सिंह के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है ताकि पता लग सके कि इनके खातों में किसने और कब पैसे क्रेडिट हैं और इन्होंने आगे वह पैसे किस-किस को ट्रांसफर किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें