फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं... छह करोड़ का इंतजाम कर लो वरना परिवार को जान से मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती की रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। को दो बार विदेशी नंबर से फोन कर फिरौती मांगी गई। पुलिस ने सेक्टर-39 व सेक्टर-3 थाने में अज्ञात के खिलाफ डीडीआर दर्ज की है। साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह चार दिन पहले सेक्टर-40 में थे। उन्हें +601160780994 नंबर से फोन आया। बातचीत करने वाले ने कहा कि मैं तिहाड़ जेल से लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। 15 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। इसके साथ धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मरवा देगा। फोन कटते ही उन्होंने तुरंत सेक्टर-39 थाने में पहुंचकर धमकी देने वाले के खिलाफ लिखित शिकायत दी। बुधवार को वे अपने घर में थे। दिन में करीब 12 बजे उसी विदेशी नंबर से फोन आया। खुद को लारेंस बिश्नोई बताते हुए 15 लाख के बजाय 6 करोड़ रुपये देने के लिए कहा। यह भी कहा कि ये पैसे बद्दी में एक प्रॉपर्टी डीलर को दे दें अन्यथा उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस बारे में उन्होंने अब सेक्टर-3 थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ दूसरी डीडीआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में नहीं बल्कि गुजरात की एक जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें