फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लिफ्ट देकर घर छोड़ने के बहाने लॉ की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील ने छेड़छाड़ की है। वारदात सेक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट से किसान भवन के बीच की है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कांसल सुखना एनक्लेव निवासी वकील चांदराम के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

22 वर्षीय पीड़िता सेक्टर-36 थाने के अंतर्गत परिवार समेत रहती है। वह लॉ की छात्रा है। पीड़िता पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील से वकालत सीखने जाती थी। बीते वीरवार को वह घर जाने के लिए कोर्ट से निकली। तभी आरोपी ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में लिफ्ट दिया। आरोप है कि इस दौरान कार जब सेक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट से किसान भवन के बीच पहुंची तो आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने के बावजूद जब वह नहीं माना तो पीड़िता कार से उतर कर किसी तरह अपने घर पहुंची। यह बात पीड़िता ने अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें