चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में डॉ. मातवर सिंह मीत के तीसरे काव्य संग्रह ''खामोशियां तोड़ दो'' का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के महासचिव सुभाष भास्कर मुख्य अतिथि और डॉ. बलवेंदर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। डॉ. मातवर मीत ने बताया कि संग्रह में आम जनजीवन, किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों के संघर्ष पर आधारित 79 कविताएं शामिल हैं। वक्ताओं ने संग्रह को सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं से समृद्ध बताते हुए इसकी सराहना की और लेखक को निरंतर सृजन के लिए शुभकामनाएं दीं।