चंडीगढ़। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) इंडिया ने डीएवी स्कूल, सेक्टर-8 में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के 432 क्रिकेटरों के लिए ऑनलाइन एंटी-डोपिंग जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें 320 लड़के और 112 लड़कियों ने भाग लिया। नाडा के डोप कंट्रोल ऑफिसर सचिन कुमार गोयल ने खिलाड़ियों को वर्ल्ड एंटी-डोपिंग कोड, प्रतिबंधित दवाओं, डोप टेस्ट प्रक्रिया और ‘क्लीन स्पोर्ट’ के महत्व की जानकारी दी। यूटीसीए के सचिव हरि सिंह खुराना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम खिलाड़ियों में ईमानदारी, अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।