फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौलीजागरां मंडी में देर रात युवक पर चाकू से किए कई वार, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां में देर रात लगने वाली सब्जी मंडी में एक युवक को चाकू मार कर गंभीर घायल कर दिया। अमन के कूल्हों पर चाकू से इतने वार किए गए हैं कि उसका बैठना और लेटना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमन पर सब्जी मंडी में पीछे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला किया। अमन को उठाकर लोग तुरंत सेक्टर- 6 पंचकूला ले गए जहां देर रात उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौलीजागरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि हमला किसने और क्यों किया। अभी अमन पर हमला क्यों किया गया इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें