शहर में 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इसके बाद कोई भी राजनीतिक दल रैली या जनसभाएं नहीं कर पाएंगे।
हालांकि, उन्हें डोर टू डोर चुनाव प्रचार करने की छूट होगी। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने से समय 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है।
ऐसे में सभी उम्मीदवार आज दिनभर चुनाव प्रचार करते रहेंगे। रैलियां निकालेंगे, रोड शो करेंगे, जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
किरण खेर LIVE
भाजपा आज रोड शो का आयोजन कर रही है। सुबह 8 बजे रोड शो खुड्डा लाहौरा से शुरू हो चुका है। यह रोड शो सुबह 8 बजे खुड्डा लाहौरा से शुरू होगा। यह सेक्टर 11, 10, 9, 8, 7, 26 और मनीमाजरा से होती हुई इंदिरा कालोनी में सुबह 11.30 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद दोपहर दो बजे सेक्टर-61 से दोबारा रोड शो शुरू होगा। यह सेक्टर 52, 43, 44, 45, 46, 47 , 29, 30, 20 से होता हुआ शाम 4.45 बजे सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में समाप्त होगा।
गुल पनाग LIVE
- गुल पनाग अपना प्रचार सुबह सात बजे अपने खुड्डा लाहौरा से शुरू कर चुकी हैं। वे आज दिन भर डोर टू डोर कैंपेनिंग करेगी।
- इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में पहुंचेगी। यहां स्टूडेंट से मिलेगी
- फिर गुल का काफिला सुबह 11 बजे सेक्टर सात से निकलेगा। यह हर सेक्टर से होकर गुजरेगा। शाम पांच बजे रोड शो का समापन सेक्टर 31 में होगा।
पवन बंसल LIVE
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यूथ कांग्रेसी स्कूटर रैली और पार्षद अपने क्षेत्रों से कार रैलियां निकालेंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल सेक्टर-52 स्थित फर्नीचर मार्केट और रामदरबार में जनसभाएं करेंगे। इससे पहले सुबह बंसल पदयात्रा भी निकालेंगे और कई सेक्टरों में डोर टू डोर प्रचार करेंगे।