पंजाब विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को एक जून तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही अब फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी तीन जून तक बढ़ गई है।
आवेदन प्रक्रिया के अनुसूची में बदलाव आया है लेकिन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी-पीजी) की तिथि 15 और 16 जून ही रहेगी। विद्यार्थी 43 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए पीयू की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में फोटो, साइन और अन्य जानकारी अपलोड करने की आखिरी तारीख चार जून रहेगी। फीस जमा करने के लिए फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को 10 जून तक फॉर्म की प्रिंटआउट कॉपी पीयू को जमा करानी होगी। 10 जून को ही विद्यार्थियों के ऑनलाइन रोल नंबर जारी होंगे। 15 और 16 जून को चंडीगढ़, हाेशियारपुर, लुधियाना और मुक्तसर में बने परीक्षा केंद्रों में सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक विभिन्न समयानुसार पेपर लिए जाएंगे।