फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छेड़छाड़ किए बिजली के मीटर को बदलवाने का आखिरी मौका...9 जून तक लोग कर सकेंगे आवेदन, इसके बाद शुरू होगी कार्रवाई

Mon, 26 May 2025 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छेड़छाड़ किए बिजली के मीटर को बदलवाने का आखिरी मौका है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने उपभोक्ताओं के लिए वॉलंटरी डिक्लेरेशन स्कीम (वीडीएस) लागू की है। इसके तहत मीटर टेंपरिंग से जुड़े मामलों में न तो शिकायत दर्ज होगी और न ही पुलिस केस बनेगा। जेईआरसी के 2018 के विनियमन के तहत राहत देते हुए विभाग ने जुर्माने की राशि भी 50 फीसदी तक घटा दी है।
विज्ञापन

वीडीएस नाम की यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिन्होंने बिजली मीटर में किसी तरह की छेड़छाड़ की है और अब उसे सही कराना चाहते हैं। योजना 26 मई से शुरू होकर 9 जून तक लागू रहेगी। इस योजना को संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) के 2018 के विनियमन के तहत एक बार की सुविधा के रूप में लागू किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को गलती स्वीकार कर सुधार का अवसर मिल सके।
उपभोक्ता मीटर टेंपरिंग की बात स्वीकार करता है तो न पूछताछ होगी न शिकायत दर्ज की जाएगी
सीपीडीएल के अनुसार इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से गलती मानने का मौका मिलेगा। अगर कोई उपभोक्ता मीटर टेंपरिंग की बात खुद स्वीकार करता है तो न ही पूछताछ होगी और न ही कोई शिकायत दर्ज की जाएगी। यही नहीं जुर्माना भी आधा कर दिया गया है। पहले जहां 12 माह का मूल्यांकन शुल्क लिया जाता था, अब 6 माह का शुल्क ही देना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर- 92402-16666 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल connectcpdlrpsg.in के जरिए भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


नया मीटर लगेगा, उपभोक्ता को देना होगा खर्च
इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को नया मीटर भी लगवाना होगा, जिसकी लागत उन्हें वहन करनी होगी। नया मीटर सीपीडीएल की तरफ से इंस्टॉल किया जाएगा। स्कीम का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता सीपीडीएल की वेबसाइट www.chandigarhpower.com पर जाकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं या क्षेत्र के संबंधित एसडीओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सीपीडीएल ने स्पष्ट किया है कि एक बार का अवसर है। इसके बाद मीटर से छेड़छाड़ पाए जाने पर सामान्य नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें