फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप के छात्र संगठन के नेता आपस में भिड़े, कार्यालय के गमले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के छात्र शाखा के नेता रविवार को पार्टी कार्यालय में आपस में लड़ पड़े। बताया जा रहा है कि पार्टी नेता अनुराग ढंडा के भतीजे को छात्र विंग का अध्यक्ष बनाए जाने से छात्र नेता नाराज थे। इसे लेकर विरोध शुरू हो गया। नाराज छात्रों ने इस दौरान पार्टी कार्यालय के अंदर गमले तक तोड़ दिए। इस दौरान वहां मौजूद सीनियर नेताओं को आकर बीच-बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसस आम आदमी पार्टी ने छात्रों के बीच पार्टी और संगठन का विस्तार करने के लिए एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स नाम से संगठन बनाया था। पिछले दिनों पार्टी कार्यालय में इसको लेकर प्रेस वार्ता की गई थी। इसमें चंडीगढ़ और पंजाब के सभी यूनिवर्सिटी के छात्रों से जॉइन करने का अभियान शुरू किया गया । इसके लिए नंबर भी जारी किया गया था। अब संगठन में पदाधिकारियों का चयन होना है। इसे लेकर ही छात्र नेताओं में रार शुरू हो गई है।

शाम की घटना है। उस समय मैं कार्यालय से घर आ गया था। हालांकि विवाद होने की सूचना मिली है। सोमवार को इस बारे में विस्तृत जानकारी लेकर पार्टी अपने स्तर पर फैसला लेगी। अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय पाल सिंह, आप प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें