फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः शाही इमाम को लश्कर से मिली धमकी

Fri, 21 Aug 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी को लश्कर-ए-तैयबा से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी पत्र लिखकर दी गई, जो उन्हें अपने घर के आंगन में पड़ा मिला। पत्र उर्दू में लिखा था, जिसकी सूचना तुंरत पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल अशोक पुरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। साथ ही उन्होंने शाही इमाम और जामा मस्जिद की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


शाही इमाम इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने बताया कि हर रोज की तरह वे तीन बजे की नमाज के लिए जामा मस्जिद जाने को निकल रहे थे कि आंगन में एक पेपर पढ़ा देखा। खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर किसी अनजान के अंदर आने के बारे में पूछा। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन

दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी

दीना नगर में आतंकी हमले के बाद शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा था कि यह एक नापाक हरकत है। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि जुमले बनाना छोड़ दुश्मन के दांत खट्टे करने के लिए निकले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को दुश्मन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

जांच करने में जुटी है पुलिस
एसीपी अशोक पुरी ने कहा कि पुलिस ने पत्र अपने कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है। पत्र को पढ़ने के बाद शाही इमाम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जामा मस्जिद के बाहर भी पीसीआर मोटरसाइकिल को तैनात कर दिया गया है। पत्र कौन फेंक कर गया है, इसकी जांच भी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें