चंडीगढ़। सेक्टर-32 की रहने वाली रिचा ने बेटी की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीदा था। लैपटॉप की कंपनी की ओर से एक साल की वारंटी दी गई थी। लैपटॉप खरीदने के एक सप्ताह के भीतर खराब हो गया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने सिसनेट ग्लोबल टेक्नोलॉजीज प्रा. लिमिटेड को आदेश दिए हैं कि आवश्यक मरम्मत या पुर्जों को बदलकर दिया जाए। ऐसा न होेने की स्थिति में लैपटॉप की मूल राशि लौटाई जाए।
विज्ञापन
रिचा ने आयोग को दी शिकायत में बताया कि मई 2020 में सेक्टर-20 स्थित बॉस कंप्यूटर से लगभग 54 हजार रुपये का लैपटॉप खरीदा था। खरीदने के एक सप्ताह के भीतर ही लैपटॉप के स्पीकर और कैमरे में तकनीकी दिक्कत आने लगी। इससे बेटी की पढ़ाई प्रभावित हुई। कंपनी को जब लैपटॉप में आ रही समस्या के बारे में बताया तो बिना कोई जॉब कार्ड खोले समस्या को अस्थायी रूप से सेट कर दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कारीगर लैपटॉप को ठीक नहीं कर पाया। इस मामले में आयोग ने सिसनेट ग्लोबल टेक्नोलॉजीज प्रा. लिमिटेड को लैपटॉप का निशुल्क मरम्मत करने को कहा है। ऐसा नहीं होनेलैपटॉप की कीमत लौटाने के आदेश दिए हैं।