शिव पार्वती सेवादल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जम्मू-कश्मीर के बालटाल में भंडारा लगाएगा। इसका फैसला सेवादल की सेक्टर-26 के सत्संग भवन में जनरल बॉडी की सोमवार रात को हुई बैठक में हुआ।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक ब्रह्मचारी देवकी नंदन ने की। इस दौरान उन्होंने नववर्ष का कैलेंडर जारी किया। कन्या भ्रूण हत्या में मारी गई बच्चियों की आत्मिक शांति के लिए महाशिवरात्रि पर हवन और पीजीआई में साप्ताहिक भंडारे की जगह अब तीन से चार दिन तक भंडारा लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
सभी ब्रांचों को किया जाएगा मर्ज
संस्था के प्रधान राजेंद्र सिंह सामवत ने बताया कि पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली, नया गांव की शाखाओं को चंडीगढ़ ब्रांच में मर्ज करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन शाखाओं के पदाधिकारियों को चंडीगढ़ शाखा में पदभार सौंपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था के संविधान की समीक्षा के लिए कमेटी के गठन के लिए फैसले के बारे में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
नेपाल में लगाया लंगर
शिव पार्वती सेवादल के प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने बैठक में कहा कि नेपाल में आए भूकंप में वहां के लोगों मदद के लिए संस्था ने हरियाणा सरकार के सहयोग से वहां के दुर्गम स्थानों पर लंगर लगाया। संस्था के 22 सदस्यों ने नेपाल के भक्तापुर जिले के नौ दुर्गम जगहों पर भंडारा लगाया।