लांडरां टी-प्वाइंट रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।
प्रशासन ने सड़क को चौड़ा करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पहले चरण में सड़क के रास्ते में आने वाले पेड़ों को काटा जा रहा है।
ऐसे में कोई दुर्घटना न हो। इस कारण प्रशासन ने लांडरां मोहाली रोड को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। साथ ही नया ट्रैफिक रूट जारी किया है।
इस बारे में सोमवार को एसएसपी इंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह सारा प्लान तैयार किया है।
उन्होंने सभी लोगों से इस प्रोजेक्ट में सहयोग देने की अपील की है। हालॉकि सोमवार सुबह लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग उस रोड से लांडरां के लिए निकल पड़े, जिन्हें बाद में वापस आना पड़ा।