फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अदालत परिसर से भागने की कोशिश, भूमि माफिया को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली अदालत परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वांछित भूमि माफिया राकेश सोमन ने पेशी के बाद भागने की कोशिश की। आरोपी एक अन्य मामले में अदालत में पेश होने आया था और अचानक मौके का फायदा उठाकर सीपी-67 की ओर भागने लगा।
विज्ञापन

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया लेकिन पुलिस ने स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना मटौर में मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह करीब 13 करोड़ रुपये की ठगी के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें