फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे घर

Sun, 03 Nov 2013 01:09 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर सेक्टरों के घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से ऐसा सजाया जैसे पूरा शहर रंगों में डूब गया हो। मार्केटों में भी दीपावली को लेकर सजावट के साथ मूर्तियां, कैंडल्स और गिफ्ट आइटमों के साथ ड्राई फ्रूट्स खरीदने वालों को देर रात तक भीड़ रही।
विज्ञापन


हालांकि, इस बार दीपावली पर महंगाई का असर दिखा, लेकिन रोशनी के इस त्योहार को मनाने के लिए लोगों के घर में हर तरफ चहल पहल रही। सेक्टर-15 के कुछ इलाकों में घरों के साथ साथ सड़कों को भी लड़ियों से इस तरह सजाया गया, जैसे रास्ता दिखाने के लिए लाइटें तैयार हो।

क्रॉकरी और मूर्तियों की हुई खूब खरीदारी
दीपावली पर क्रॉकरी, शीशे के फ्रेम में बंद मूर्तियां और गिफ्ट खरीदारी का सिलसिला रात तक चलता रहा। दोपहर से लोग, मार्केटों में खरीदारी करते दिखे तो शाम तक रोशनी में नहाते घरों ने लोगों का ध्यान त्योहार की ओर आकर्षित करता दिखा। सेक्टर-10 के एक दुकानदार ने बताया कि जेल कैंडल्स, मूर्तियां, क्रॉकरी की डिमांड अधिक है।
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट्स पर भी महंगाई का असर
ड्राई फ्रूट्स की कीमत में इजाफा की वजह से चॉकलेट, गिफ्ट हैंपर और क्रॉकरी या दूसरे गिफ्ट आइटमों की मांग अधिक रही। दुकानदार ने बताया कि कीमत में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोग इसकी खरीदारी पिछले वर्षों की तुलना में कम कर रहे हैं।

प्रति किलो दर
अखरोट-        1100
किसमिश         440
खुमानी            380
पिस्ता            750-850
काजू-            740-840
बदाम            820

डिजायनर मेटलिक दीये का क्रेज
दुकानों में शीशे में बंद दीये और मूर्तियों की खूब डिमांड रही। हालांकि, छोटे दीये की कीमत 350 सौ रुपये जबकि बड़े की करीब पांच सौ होने की वजह से कुछ चुनिंदा लेागों ने ही इसकी खरीदारी की। लेकिन चाहने वाले कम नहीं थे।

सेक्टर-पांच में पटाखों की सजी दुकानें
सेक्टर-पांच में पूरे दिन पटाखों की बिक्री हुई। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि कीमत में इजाफा और महंगाई के कारण खरीदारों की संख्या कम रही। उधर, प्रशासन ने ग्राउंड में पटाखों की बिक्री के लिए 63 दुकानों को लाइसेंस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें