फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकियों को फंडिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर भेजा

Sat, 17 Aug 2019 09:51 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पुलिस ने रेफरेंडम 2020 की समर्थक और खालिस्तानी आतंकियों को फंडिंग करने वाली एक महिला कुलबीर कौर को गिरफ्तार किया है। उसे 31 मई 2018 को थाना रंगड नंगल में दर्ज मामले में नामजद किया गया था। मलयेशिया की रहने वाली कुलबीर कौर के खिलाफ पुलिस ने आतंकवादी निरोधक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कुलबीर कौर का बटाला पुलिस द्वारा लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। एएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि कुलबीर कौर जैसे ही मलेशिया की फ्लाइट से वीरवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर बटाला पुलिस दिल्ली पहुंची और उसे गिरफ्तार कर यहां लाई।

शुक्रवार देर शाम अदालत में पेश कर उसे छह दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि पिछले साल 31 मई को कुछ लोगों ने बटाला-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव हरपुरा धंधोई और पंजगराइयां में शराब के दो ठेकों को आग लगा दी थी। एसआईटी ने इस मामले में हरपुरा के रहने वाले धरमिंदर सिंह सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में धरमिंदर सिंह ने एसआईटी को बताया था कि वह सिख फॉर जस्टिस के लीगल एडवाइजर गुरपतवंत सिंह पन्नू, परमजीत सिंह पम्मा यूके, मान सिंह यूके और कुलबीर कौर मलेशिया के संपर्क में था और उसे ये लोग फंडिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें