फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की चाहत में इस महिला ने कर दिया ऐसा काम, देखकर पति के उड़ गए होश

Tue, 10 Apr 2018 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
महिला ने जान दी
विज्ञापन
बच्चे की चाहत में एक महिला ने ऐसा काम कर दिया, जिसे देखकर पति के होश उड़ गए। मां-बाप के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना पंजाब के जालंधर की है। शादी के बाद बच्चा नहीं हुआ तो विवाहित ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतका के पिता ओमप्रकाश नागपाल ने इसे हत्या करार देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। ससुराली इसे सुसाइड बता रहे हैं, वहीं मायके वाले हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

महिला ने जान दी
एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि सिल्की पुत्री ओम प्रकाश नागपाल जैन नगरी गली नं 1 के प्रदीप कवात्रा के साथ विवाहित थी। शादी के बाद कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ, जिस कारण घर में तनाव था। सिल्की भी तनाव में थी। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड लग रहा है।

वहीं मृतका सिल्की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी लगभग 3 साल पहले हुई थी। विवाह के बाद कोई संतान नहीं हुई, जिसके चलते सिल्की तनावपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही थी। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। सोमवार को पता चला कि सिल्की अस्पताल में भर्ती है। हम पहुंचे तो कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें