फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्लर्क के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज दिए देवर को

Thu, 07 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले युवक ने शौच करते वक्त उसका वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
अवैध संबंध बनाने से इन्कार करने पर तीन युवकों ने लघु सचिवालय में कार्यरत एक महिला क्लर्क की अश्लील वीडियो और फोटो उसके देवर को डाक के जरिए भेज दिए। घर में ये फोटो पहुंचे तो हंगामा हो गया। महिला क्लर्क ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने पहरावर के कृष्णलाल, गुढ़ाण के राम रत्न और राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला कर्मचारी ने बताया कि 29 जून को उनके देवर के पास डाक घर से एक लिफाफा आया। जब देवर ने लिफाफे को खोला तो उसमें वीडियो सीडी और कुछ अश्लील फोटो थे। आरोपियों ने महिला कर्मचारी के फोटो और वीडियो भेज थे।

इसके बाद मामले की जानकारी महिला को मिली तो उसने मामले की शिकायत महिला थाने में की। कर्मचारी ने बताया कि आरोपी कृष्णलाल, राम रत्न और राज कुमार उनका ऑफिस तक पीछा करते हैं। महिला का आरोप है कि यह तीनों उन पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर आरोपी पहले भी लघु सचिवालय में कई बार महिला को जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि आरोपियों ने किसी अन्य के साथ महिला की अश्लील फोटो डाक घर के माध्यम से भेजी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

तीन महीने पहले वायरल हुई थी वीडियो 
कथित तौर पर लघु सचिवालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की तीन महीने पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें