फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी क्लर्क, नतीजा भुगता

Tue, 20 Sep 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई क्लर्क को नतीजा भुगतना पड़ा
विज्ञापन
फतेहाबाद में होटल रेड में अधेड़ उम्र के लैक्चरर के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई क्लर्क को नतीजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


उसे आज कॉलेज में नौकरी से हटा दिया गया है। वहीं लेक्चरर धर्मसिंह के खिलाफ इस मामले में ठोस कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग को लिख दिया गया है। 

मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। महिला पुलिस टीम ने हिसार रोड़ पर स्थित होटल कालूराम में छापा मारा और तीन जोड़ों को हिरासत में ले लिया था। गिरफ्तार किए गए पुरुषों की पहचान फतेहाबाद के गांव सुंदर नगर निवासी अमित कुमार (22), गांव किरढाण निवासी सतबीर (28) और सिरसा के गांव रूपाणा निवासी धर्मसिंह के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

लेक्चरर के साथ प्रेम प्रसंग में थी लेक्चरर

सेक्स रैकेट
45 वर्षीय धर्म सिंह फतेहाबाद जिले के कस्बा भट्टू में कॉलेज लेक्चरर है। पकड़ी गई महिला उसी कॉलेज की क्लर्क थी। 

बताया गया है कि धर्म सिंह का भट्टूकलां खंड के गांव ढाबीकलां की लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था। कुछ महीनों तक इनकी मुलाकात भी होती रही तो इसी बीच धर्म सिंह का संपर्क उसी लड़की की बहन से हुआ।

धर्म सिंह उसकी बहन को ज्यादा पंसद करने लगा और उनके भी संबंध हो गए। इस बीच वह लड़की कॉलेज में अनुबंध आधार पर क्लर्क यानी डाटा ऑपरेटर लग गई। इस तरह उनमें आपस में प्रेम-प्रसंग चलता रहा है। वहीं, दोनों शुक्रवार को होटल में पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें