फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई बैसाखी...गिद्दा और भंगड़ा डाल महिलाओं ने मनाई खुशी

विज्ञापन
सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित रैंप वाक की विजेता अनीता मिड्डा को पुरस्कार देतीं मेयर ? - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में शहर की महिलाओं ने पंजाबी लोक नाच गिद्दा, फुलकारी, भंगड़ा डालकर बैसाखी की खुशी मनाई। कार्यक्रम में मेयर सरबजीत कौर मुख्य अतिथि थीं। इस दौरान महिलाओं ने रैंप वॉक और डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और एनए कल्चरल सोसाइटी की ओर से कराया गया। इसमें शहर के अलग-अलग हिस्सों मेें रहने वाली महिलाएं, बच्चे, कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। एनए कल्चरल सोसाइटी की कई महिलाओं ने रैंप वॉक किया। डांस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेयर सरबजीत कौर ने बैखासी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन खेतों में फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि बैसाखी कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें